Thursday, August 22, 2013

कुछ बाते

कुछ बाते
हमें कुछ बता जाती है
पर हम सुन नहीं पाते।

कुछ बाते
हमें बहुत कुछ दिखा जाती है
पर हम देख नहीं पाते।

कुछ बाते
बहुत गहरी होती है
पर हम उनकी गहराई समझ नहीं पाते।

होता है ऐसा , कि ज़िन्दगी
मौका तो देती है सुनने का
लेकिन सुनकर भी हम अनसुना है कर जाते
क्योंकि होती तो है वो कुछ बाते।

कुछ बाते रिश्ते तोड़ सकती है, जोड़ सकती है,
ज़िन्दगी का रिख कुछ इस कदर मोड़ सकती है
कि वो पल, फिर दोबारा नज़र नहीं आते
और होती है ये वही कुछ बाते।

छोटी छोटी बातों पर लोग हो जाते है नाराज़ ,
छोटी छोटी बातों पर हो जाता कत्लेआम ,
लेकिन फिर भी हम उन्हें नज़रंदाज़ है कर जाते
क्योंकि होती तो है वो कुछ बाते।

काश, हमने उन्हें सुन लिया होता
तो ये दिल यूं नहीं रोता
और हम इस कदर न पछताते
अगर समझ जाते, वो कुछ बाते। 

No comments:

Post a Comment