Saturday, August 24, 2013

कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

दिल्ली को मिला सौभाग्य
देश में कोमनवेल्थ का रहना
कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

खुशियाँ सभी ने मनाई
मशाल जब दिल्ली में आई
तैयारियाँ की जोर शोर पर
होने लगी सफाई घर घर
दिखावे की चादर को पहना
कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

बदलती रही अंतिम तारीख
कभी नहीं आई करीब
काम पूर होगा कैसे
धीमी गति से चल रहा था जैसे
बार बार स्टेडियम का ढेहना
कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

होने लगा कोमनवेल्थ का प्रचार
देश को सुरक्षित करने की गुहार
लोगो पर भी चढ़ गया बुखार
देखने गए खेलगाँव बार बार
ए आर रहमान ने निकल गाना
कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

'ब्लू लेन' ने किया ट्रैफिक खड़ा
जगह जगह पानी भरा
करोड़ो रूपए का हुआ खर्चा
पर भला ना हुआ आम आदमी का
आम आदमी का था सहना
कोमनवेल्थ गेम्स तेरा क्या कहना।

Friday, August 23, 2013

जीवन की क्षण-भंगुरता

शीर्षक          : जीवन की क्षण-भंगुरता 

छंद              : रुचिरा (मात्रिक)

छंद-संरचना :१६,१४ 

                      १६,१४ 

                      अंत में एक गुरू।  


पवन जगाता अलख नज़ारे , चमक  दामिनी अम्बर में।
खलबल खलबल सिन्धु हो रहा ,प्राण काल  के है कर में।
नीर-समीर  मिले   तब  ऐसे , बरसों  बिछड़े  यार  मिले।
क्रुद्ध  धुंध  की  आतुर  बाहें , जीव  अजीव  अलिंगन  ले।
निर्दय दानव सिन्धु हो रहा ,निगलन लगा जलयान को।
अब  तक  समझ नही पाया रे ,प्रभु  के विप्लव-गान को।
चटख  सुंदरी  माधव  गढ़ की ,बन  के  मॉडल   दंभ करे।
विलय  हो  रही  जल में काया , रक्त  उदधि  में रंग भरे।
अतिवादी!  आतंक  तुम्हारा , था  तुच्छ  इस आतंक से।
सता  रही  तुझको  भी  दहशत , तू  डर रहा इस जंग से।
रे व्यापारी!  कित   गया  दंभ ?  हो  रहा सौदा जान का।
बलवंत  सागर  ठग  रहा  है , इह  माल सब व्यापार का।
एक  गत  सब की  है हो गई , महज वेश्या ; या छात्र हो।
जीवन  क्षण-भंगुर है'परमा' ,ज्यों कांच का इक पात्र हो। 

                                                                                                     --परमानंद 

Thursday, August 22, 2013

कुछ बाते

कुछ बाते
हमें कुछ बता जाती है
पर हम सुन नहीं पाते।

कुछ बाते
हमें बहुत कुछ दिखा जाती है
पर हम देख नहीं पाते।

कुछ बाते
बहुत गहरी होती है
पर हम उनकी गहराई समझ नहीं पाते।

होता है ऐसा , कि ज़िन्दगी
मौका तो देती है सुनने का
लेकिन सुनकर भी हम अनसुना है कर जाते
क्योंकि होती तो है वो कुछ बाते।

कुछ बाते रिश्ते तोड़ सकती है, जोड़ सकती है,
ज़िन्दगी का रिख कुछ इस कदर मोड़ सकती है
कि वो पल, फिर दोबारा नज़र नहीं आते
और होती है ये वही कुछ बाते।

छोटी छोटी बातों पर लोग हो जाते है नाराज़ ,
छोटी छोटी बातों पर हो जाता कत्लेआम ,
लेकिन फिर भी हम उन्हें नज़रंदाज़ है कर जाते
क्योंकि होती तो है वो कुछ बाते।

काश, हमने उन्हें सुन लिया होता
तो ये दिल यूं नहीं रोता
और हम इस कदर न पछताते
अगर समझ जाते, वो कुछ बाते। 

Wednesday, August 21, 2013

मृत्यु प्रमाण पत्र

एक दिन अपने समक्ष, दो मुच्छड पहलवानों को देख मै डर गया।
वे बोले "हम यमदूत है", मै समझ गया कि मै मर गया।।

उन्होंने कहा "अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाओ,आगे के लिए ज़रूरी है।
मैंने कहा "कहाँ से बनवाऊँ,मेरे घर में सिर्फ माँ बूड़ी है।।

वे बोले "कोई नी, हज़ार की पत्ती दो अभी बनवा देंगे।"
जेब टटोलने पर जब कुछ ना निकला , तो उन्होंने दिखाए ठेंगे।।

और कहा "जब हो जाये तुम्हारा काम तो  'मिस्काल' करना।
मुझे क्या पता था, हज़ार की कमी के लिए , दो हफ्ते धरती पर था सड़ना।।

अगले दो हफ़्तों में, मै जान गया भटकती आत्माओं का राज़।
अरे , उन्हें तो है सिर्फ एक 'डेथ सर्टिफिकेट ' की दरखास्त।।

यमदूतों ने मेरे मृत्यु प्रमाण पत्र की आँखों ही आँखों में 'फोटोकॉपी' कराइ।
और उसे एक कागज़ पे छाप के मेरे हाथों में थमाई।।

ले गए वो मुझे जीवन निरक्षक के पास।
जिसने मुझे मेरे जीवन के आधार पर , दिए दस में से साढ़े सात।।

मुझसे उसने पुछा कि "कारण सहित बताये स्वर्ग जायेंगे या नर्क ?"
मैंने कहा " जाना  तो मई पक्का चाहूँगा स्वर्ग, पर इसका अब मै क्या दूँ तर्क।"

उसने मुझे थोड़ी देर प्रतीक्षा करने को कहा।
जैसे ही होगी कोई सीट खली, आपको जायेगा बुलाया।।

तभी मैंने दस में से पाँच लिए व्यक्ति को स्वर्ग जाते देखा।
और अपने यमदूत की तरफ प्रश्नों से भरा चेहरा फेंका।।

यमदूत बोला "तुम्हारा मुख क्यों एक प्रश्न है।
इसके साथ तो आरक्षण है।।"

आखिर मेरे मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी स्वर्ग का ठप्पा लगा।
और मै अपने दोनों यमदूतों की बड़ी सी बैल पे स्वर्ग की ओर भगा।।

स्वर्ग की खूबसूरती को मै कैसे बयान करूँ ?
ऐसा लगा 'श्वेत' लोगों के बीच 'श्वेत' धरती पर हूँ।।

वहाँ मुझे, मुझसे पांच माह पूर्व बिछड़ा घनिष्ठ मित्र मिला।
किसी जान पहचान वाले को अपने पास देखकर, मेरा भी चेहरा खिला।।

उसने मुझे कहा "जल्दी से पंक्ति में आ जाओ ,
कहीं कायदे  तोड़ते पकडे ना जाओ।।

कायदे तोड़ते पकडे गए तो मिलेगी भयंकर सज़ा। "
मैं बोल "मैंने तो सोचा था स्वर्ग में आता है मज़ा।।"

वो बोला " ये सब झूठ है,मिथ्या है,यहाँ तो सभी क्रूर है।
मत पूछ  भाई ,यहाँ तानाशाही भरपूर है।।"

मैंने आश्चर्य में पुछा, "तो ये क्यों कर रहे है नृत्य ?"
वो बोला "ये तो करेंगे ही, क्योंकि ये नहीं है मृत।।

अपने जुगाड़ से इन्होने नकली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाये है।
रात भर यहाँ मौज करके वापस अपने शारीर में लौट जाये है।।"

उसके चेहरे पे आती एक अद्भुत मुस्कराहट का कारन पूछा।
वो बोला "इसका भी है पहलु दूजा।।

वो देख वो जो वहाँ मुह लटकाए खड़े है।
वो भी इन्ही के बिरादरी के जुगाडू बहुत बड़े है।।

पर इनसे शरीर में पहुंचने में हो गयी थोड़ी सी देर।
और उनका शारीर आग में जलकल हूँ गया ढेर।।

अब ये भी यहीं फंस गए है।
और हमारे साथ सब कुछ सहे है।।"

वह बोला "कभी-कभी सोचता हूँ, काश चुन लिया होता नर्क।
कम से कम ना मिलता ऐसा अनपेक्षित स्वर्ग।।"

मैंने सोचा क्यों आम आदमी गलत चुनाव करता है ?
शायद इसलिए, क्योंकि वो जो भी चुने,रोना उसे ही पड़ता है।।

Monday, August 19, 2013

कविता

एक बार शीशे में उतार के तो देखो।
दिल के विचारो को उभार के तो देखो।।

कभी ख़ुशी, कभी गम 
कभी दिल की धकधक नज़र आएगी। 
कभी माफ़ी ,कभी प्रहार
आँखों की चमक नज़र आएगी। 
कभी गुस्सा, कभी डर 
अपनी महक नज़र आएगी। 

एक बार शीशे में उतार के तो देखो।
दिल के विचारो को उभार के तो देखो।।

कभी मोहब्बत की दास्ताँ 
कभी नफरत की कहानी की रूपक नज़र आएगी। 
उस वक़्त उमड़े एहसासों की 
एक झलक नज़र आएगी। 
कभी उल्लास कभी दुःख में हुई नम 
आँख की वो पलक नज़र आएगी। 

एक बार शीशे में उतार के तो देखो।
दिल के विचारो को उभार के तो देखो।।

कभी अच्छाइयों के लिए बजाती तालियाँ 
कभी बुराइयों की दबाती हलक नज़र आएगी। 
कभी प्रशंसा कभी धुत्कार 
कभी फटकार कड़क नज़र आएगी। 
पुराणी कुरीतियों के ख़राब बीजों से दूर 
नयी पीड़ी की, नयी रीत की, नयी कनक नज़र आएगी। 

एक बार शीशे में उतार के तो देखो।
दिल के विचारो को उभार के तो देखो।।

Sunday, August 11, 2013

"एक गाथा ऐसी भी"

मुझे फिराया बहुत दिनों तक ,

नहीं लगती थी हाथ । 

मुझसे एक नहीं फसती थी ,

औरों से फंस जात ।

 चंचल थी जल की भांति '

छनकीली सी देह । 

आज फसी है जाल में ,

अब नाही संदेह । 

ले चला में उसे चने के खेत में ,

जहां लगाईं घात । 

उज्जवल गाथा सुनो वहा की ,

मधुर चांदनी रात ।

ऐसा आज मसलू इसको ,

दिल की आग बुझाय ।

मखमल सी उस मेढ़ पे ,

इसे पटक दूँ जाय । 

पिंजरा खोला जाय खेत पर ,

इक दंभ भरे अहसास में ।

 दै भागी वो चुहिया ,

गुम  हो गई उस घास में ।

 बाल नोंचू माथा ठोकूं ,

उस दिन पछताया खेत पे । 

' परमानन्द ' बहुत खीजा फिर ,

चुहिया से चेक-मेट पे । 

"नवोदय-होली"

जब-जब गूंजे इन कानों में ; होली के किलकारे ।

तब-तब जी उठते यादों के ; सुन्दर से गलियारे ।

उत्साहित हो बाहर आ जाते ; कर के झटपट नेत्र-निमीलन ।

सारे साथी खड़े ग्राउंड में ; हैप्पी होली रंग मिलन ।

चुपचाप खड़े हो मेस देखता ; नवोदय की होली-लीला ।

पांच सैकड़े लोग इकट्ठे ; तिस पर डी जे भड भड़कीला ।

अनंत ख़ुशी खिल उठी रंग की ; चंद झडकियों पर ही ।

मौक़ा पाकर अजमा लेते ; कुछ रंग लड़कियों पर भी ।

रंग-गुलाल से भूत बने ; कछु मंच पे नाच लगे करने ।

कछु दौड़े कछु पीछू धावै ; सबकी जेब लगे हरने ।

' जेब-फाड़ आन्दोलन ' भैया ; न कौनो की जेब बचे ।

फिर पकर धरें गड्ढे माहीं ; कीचड़ से सुन्दर देह रचे ।

कछु 'स्कूल बिल्डिंग' को दौड़ पड़े ; कछु जंगल की गैल धरी।

साथ से सत्तर लगे ढुढैय्या ;मिल जाबे तो खैर नहीं ।

                   गिरत पडत जात ।

                   भागत भगत जात ।

                   देखत न आन-ताव ;

                   शूलहु चुभत जात । 

                   ढूंढ़त खुर्राए बांकी ;

                   पंक से आपंक भये । 

                   पंक के खिलाड़ियन की ;

                   टीम अब बढ़त जात ।

याद है वो  दहन होलिका ; जी भर नाचे खोये से । 

"कल छूट जायेगी स्वर्ग-धरा ये " ; फूट-फूट कर रोये थे ।

बता हठीले भाग्य हमारे ; फिर कब वो होली आएगी ?

जब एक साथ मिल प्रेम गगन में ; रंग घटा घेरायेगी । 

मानसरोवर सुध-सरोज ; धरो मधुकोष सुटारो । 

'परमानन्द'भयो आनंद ; यो चख मकरंद को स्वाद निरालो । 

                                                                         --Parmanand

काव्या

शीर्षक:-           काव्या 

छंद:-               रुचिरा (मात्रिक)

छंद-संरचना :-   १६,१४ 

                       १६,१४

                        अंत में एक गुरु |  

मैं बैठा था हरी मेढ़ पर, हरि की महिमा मन में थी। 

झूम रही गेहू की बाले ,हवा नाचती तन पे थी। 


पास कहीं चिडियों की चै-चै ,काक-भगोड़े की चुप्पी।

 दबे पाँव आ हवा बसंती ,देती जादू की झप्पी। 


तभी अचानक पलास-पत्र से ,सुरमुर की आवाज उठी। 

चौंक पेड़ को देखा मैंने ,इक सिहरन सी जाग उठी। 


कुछ श्वेत पात के पीछे ,देखा हलकी सी गति में।

जिजीविषा में कदम बढ़ाया ,बन संदेह पड़ा मति में। 


धीरे धीरे भ्रम का पर्दा ,उठा आँख के ऊपर से।

श्वेताम्बर में सुन्दरता सी ,प्रकट भई उस झुरमुट से। 


कुछ क्षण तक मैं रहा देखते ,कुदरत ज्यो देखा करता। 

मन-मंदिर का मेरा मोहन राधा के दर्शन करता।


 श्वेत फ्रॉक में मन ही मन में ,कल्पित थी कब से परियां। 

दिव्य रूप ले आज खिल उठी ,पुष्पराज की पंखुड़ियाँ।



अमीय-सरिता सी वाणी से ,पानी शब्द झरा झर  से |

गन्धर्व-लोक में खोइ गया ,भीगा-सा अमृत-रस से। 



"प्यास लगी है हमें जोर से ,क्या कुछ पानी यहाँ मिले?

चला पम्प दो हमें ज़रा-सा ,ठडक उतरे शुष्क गले।"


 स्तब्ध मौन हो उसे देखता ,आगे को दो कदम रखे।  

फिर चुपचाप कूप तक पंहुचा ,बटन दबाया पंप चले। 


पलास पत्र से झटपट मैंने ,एक कटोरी सुगढ़ रची। 

दिया स्वच्छ जल उसमे भर कर ,जिससे उसकी प्यास बुझी।


 पानी पीकर चुप्प चाप से ,चल दी अपनी वही गली। 

अपलक हो मैं रहा देखता ,परी लोक की वह तितली। 


देखत-देखत हो गयी ओझल ,क्षितिज बिंदु में समां गयी।  

रजत रूप की निर्मल ठंडक , मेरी आँखे जमा गयी। 

                                                           - "परमानन्द "

समग्रता



इस जगत के इतिहास एवं प्रकृति की साक्ष्यता के आधार पर,  मनुष्य ही विकास का पर्याय बन चूका है। ये  विकास एक ही दिशा में भी हो सकता है और बहुगामी भी, आंशिक भी हो सकता है और पूर्ण भी, धर्म के अनुरूप भी हो सकता है और प्रतिकूल भी।
आत्मा व् बुद्धि, दोनों ही मनुष्य के व्यवहार के आधर पर ही विकसित होते हैं। यद्यपि आत्मा का पूर्ण विकास असंभव है पर अपनी चिंतन शक्ति के बल पर प्राणी अपनी बुद्धि को एक केन्द्रित विषय के लिए मजबूत कर सकता है, जिसे समग्रता कहा जाता है।

समग्रता धर्म-अधर्म, सत्य या असत्य पर निर्भर नहीं होती। ये तो केवल तटस्थ रूप में प्रबलता की द्योतक है, एक ही निर्धारित, विषय के लिए, चाहे उस विषय की प्रकृति कुछ भी हो। यद्यपि समग्रता को बहुगामी तो नहीं कहा जा सकता किन्तु एक विषय से सम्बंधित सभी पहलुओं में सामर्थ्य विकसित करने लिए ये बहुगामी भी हो सकती है।            
विषय में निहित तथ्यों के विश्लेषण की पुनरावृति में ही, समग्रता का मूल भाव विक्षिप्त है। अतः अभ्यास ही समग्रता की नींव है। तथ्यों के अन्वेषण के पश्चात् उन पर मनन करना ही अभ्यास की प्रकृति होनी चाहिए। इस सम्पूर्ण अभियान की ताकत है सशक्त सम्प्रेषण। 
सम्प्रेषण न केवल प्राणी की मानसिकता का परिचायक है वरन ये तो विषय के अभ्यास एवं विश्लेषण का भी प्रबल माध्यम है । समग्रता की और अग्रसर मनुष्य को अपने मानसिक व्यक्तित्व के हर उस पहलू की बारीकी से परखना होता है जो की निर्धारित विषय से सम्बंधित है ।  विकास का सर्वश्रेष्ठ साक्ष्य, सम्प्रेषण ही उपलब्ध करा सकता है ।
 स्वयं के सामर्थ्य की अनुभूति  या तो सशक्त सम्प्रेषण से होता है अथवा फिर स्थिर मौन भाव से ।  यद्यपि दोनों ही तत्त्व प्रकृति में एक-दुसरे से विपरीत है किन्तु अपने अपने क्षेत्र के आधार पर इनका परिणाम एक ही होता है, अनुभूति ।बुद्धि के सामर्थ्य की अनुभूति सम्प्रेषण में होती है, वही आत्मा के सामर्थ्य की अनुभूति मौन से ही निश्चित की जाती है ।
अतः सम्प्रेषण के माध्यम के बिना प्राणी अभ्यास और विश्लेषण  में कमी दक्ष नही हो पायेगा और वहीँ अच्छे सम्प्रेषण के लिए निरंतर अभ्यास भी आवश्यक है।
यदि आत्मा सकारात्मक रूप में मष्तिष्क पर नियंत्रण रखती है तो भी विचार तो सुदृढ़ हो जयेंगे किन्तु समग्रता केवल सम्प्रेषण की शक्ति से ही संभव है और सम्प्रेषण केवल अभ्यास से। अतः समग्रता का मूल कारक अभ्यास ही है। 

                                                                                                                      'हिन्द' 


Saturday, August 10, 2013

गीत टूटे हुए...

इक शर्त थी इलाही तेरी, वही बेशर्त निभा रहा हूँ
छलनी है सीना मगर, मैं गीत गा रहा हूँ
वादा था बन्दे से तेरे, या जिद थी कभी न गाने की.. अब याद नहीं
जुबां पे कायम हूँ मगर, ईमां से जा रहा हूँ |

कितनी सिमटी हैं ये प्रेरणा, और कितना ऊंचा है आसमा मेरा
कितनी धुंधली हैं ये आखें मेरी, कितना विस्तृत है ये जहाँ मेरा
चलो बिना कागज़ कलम के आज एक छंद बनायें,
अनंत की खोज में उड़ें, आओ आज अनंत हो जाएँ|

क्या कहिये इस नाजो-नजाकत को, इस चकाचौंध के दौर को
आँखों की सुर्ख़ियों को क्या कहिये, क्या कहिये अदबो-अदा के ठौर को
कहिये माफ़ी, कि हम तो बेबस कुदरत से हुआ करते हैं,
क्या कीजिये हुज़ूर, गीत तो हम आज भी, आखें मूंदें ही सुना करते हैं |

कुछ तो राबता था तेरी हस्ती से मेरा,
तू जो मिटा है, तो बाकी हम भी हैं कहाँ,
तू छूकर देख कितनी झुलसी है धरती मेरी इस सुबह ,
उगते सूरज के टुकड़े जो धुल में मिले हैं आज यहाँ|

ये चतुर् दिशाएं पंथहीन, तिस पर अंतहीन तम का सागर,
हिचकोलें खाती नौका की अब,पतवार सखी केवल तुम हो
बुझी राख के तिलक से शोभित, समर पराजित नीरस नायक
निर्झर बहती आशा का चिर अम्बार सखी केवल तुम हो
उस पार सखी केवल तुम हो|

-शशांक 

पुरानी किताब

पुरानी किताब 

दीमक के चंगुल में फंसी, 
पुरखों की पुरानी अलमारी को खोला इक रोज़
तो मधुमख्खियों के छत्तों,  
और धूल मिट्टी के आशियाने से बढ़कर भी चीज़ें 
थी उसमें बंद अरसे से
ये कुछ-कुछ समझा,कुछ जाना मैंने ,
पर कुछ समझ के परे भी सौगातें थी उसमें छुपी
मेरे इंतज़ार में मानो सदियों से बूढी होती   
उन फटे पन्नों से जाने क्या रिश्ता था मेरा 
पुर्जों को तह लगाकर सलीके से,   
क्यों रखा था बेबात किसी ने बरसों तक संजोकर    
उस पुरानी किताब में ऐसा क्या ख़ास छिपा था
जो जिंदा रहा समय से परे, 
वो वक़्त की परतों से पीले हुए पन्ने 
क्यूँ मुझे बंधक कर रहे थे 
अकारण ही अपने गहरे तिलिस्म के जालों में

खैर,वो दिन कैसे गुज़रे उस किताब के साथ
अब कुछ ख़ास याद नहीं आता मुझे   
बस कुछ धुँधली सी परछाइयां जब-तब 
उभर आती हैं मेरे चरित्र के पहलुओं में  
कुछ पंक्तियाँ यूँ ही जीवंत हो उठती हैं
उस पुरानी किताब के फटे पन्नों से
कभी रामधुन, कभी कबीर के दोहे 
कभी मीरा,खुसरो का दीवानापन याद आता है
वो अमर हुए अशफ़ाक और राम  
के बोलों को मन दोहराता है
वो अर्थी पर लेटा किसान
यूँ ही झकझोर जाता मुझे 
वो गांधी की टूटी छड़ी 
मन देख सच में घबराता है

पर फिर देख दिशा और भेड़चाल 
मैं फिर से काबिल हो जाता हूँ     
अरे ये सब तो बस मनोवेग हैं पल दो पल के 
मिथ्या पहलू मात्र हैं भाव-विह्वल मन के 
वो पुरानी किताब तो आज भी उसी अलमारी में 
बंद रखी है,
मैंने उसे पढ़ा भी या नहीं कभी क्या पता,
शायद धीरे-धीरे वो किस्से-कहानी 
तुडकर-मुड़कर खुद ही उन पन्नों में छप आये हों 
किसी सपने से हकीकत की कड़ियाँ 
ज्यों अनायास ही जुडती सी चली आयीं हों 
वो फटे पन्ने इतने पुराने--ज़रूर किसी दिन 
ख्वाब में ही देखे होंगे मैंने |

-शशांक 

अब्दुल दीवाना

कितने ख़्वाबों में खोता,
कितनी रातें न सोता,
कितनी बातों पे रोता अब्दुल दीवाना,

उठा कर सर इबादत में आसमां की ओर,
हंस पड़ा वो बेवजह पागलों की तरह,
बरसी बूँद बनकर फकीरी की शोहरतें उस पर,
हँसता चल पड़ा वो आवारा बादलों की तरह,

कभी हंसा मस्जिद के सूनेपन में शह खोजती नमाज़ पर,
हंसा कभी वो मंदिर में सदियों से सोयी मूरतों पर,
कभी फितूर पे हंसा अपने, कभी दस्तूर पर दुनिया के हंसा, 
तो कभी चाँद को अपना कहते, अपनी जैसी सूरतों पर 

वो आधे चाँद के गुरूर पर भी हंसा, 
और हंसा अकेली रात के रोने पर, 
कभी जुगनुओं के टिमटिमाने पे हंसा,
तो कभी टूटे तारों के खोने पर,

कभी हंसा वो सुन्दर कल के सपने पर,
तो कभी रंजिश में बीते सालों पर हंसा,
कभी हंसा दिलेर शायर वो खुद पर,
तो कभी अपनी हंसी उड़ाने वालों पर हंसा|     

-शशांक 

अंशुल

ये कौन भेद रहा तिमिर के चक्रव्यूह को हँसते हँसते,
ये किसकी आभा से लगता है रात छोटी है,
मेरी आँखों में प्रतिबिम्ब यूँ ही नहीं सूर्य का आज,
उस छोर से आशा बनी, दिनकर की छाया अंशुल है|

बच्चों सी बेबात हंसी में छुपी,
बेशर्त दीपित कर रहा कोई मन की चौखट
खिड़की से आती बेधड़क किरने अक्सर बताती हैं फुसफुसाकर ,
जाग मन, दिवाकर को कहाँ ढूंढ रहा आकाश में,
आज कण-कण तेरा स्वयं अंशुल है |

उस पार रौशनी है कहता कोई,
अब्दुल चल पड़ता है बिना विचारे,
संदेह का अब प्रश्न कोई क्यूँ उठे, या पैर पसारे
सुखद अंत की दृध्तम परिचायिका,
शायर की भोली कल्पना अब अंशुल है|

जब लक्ष्य तेरा संगीत बने,
संघर्ष तेरी जब प्रीत बने,
जब खुले नेत्र बरसों से सोये,
जब स्वप्न तेरे कर्तव्य में खोये,

जब क्षण को डिगती न दृष्टि तेरी,
जब पर्वत चीरे ये जल मृदुल,
तब अपना सूर्य तू खुद बना,
और आँखें तेरी बनती अंशुल|

तू चकाचौंध का चिन्ह नहीं,
और न मोहताज दिवस भर की,
कुछ अन्दर-अन्दर जल गया,
कोई पारा आज पिघल गया,

तब जाकर इक दीप जला,
मोती जनने इक सीप चला
सीप के गर्भ से चीखती बूँद की कहानी कहता,
ये अनंत सागर आज अंशुल है|

हो साथी बिछड़े भले असंख्य राह में,
अब चले हो तो मुड़कर न तकना,
ये प्रकाश फिर हो न हो,
अंशुल तुम अंशुल ही रहना|

-शशांक 



     

Thursday, August 1, 2013

तू जीना सीख जायेगा


आसमाँ की सलवटों में, गम के बादल घने है,
रत्तीभर की नोक पे, कितने अटके पड़े है।
दूर क्षितिज के पार से चिंगारी ही तो निकली थी,
अभी तो जहाँ होना है रोशन तू कैसे बुझ जायेगा,
बादल भले ही बड़े है, तेरा तेज़ न छिप पायेगा।।

उम्मीदों के धुंधलके को, शीत धैर्य खला है,
साया गहरा गया शक का तेरी आग तू ही जला है।
आपा खोकर आप पे होगा क्या हासिल तुझे,
चट्टानों की आड़ में चल, अक्ष अटल तेरा होगा,
कटु निश्चय कर दम आप के, रोज नया सवेरा होगा।।

ललचाती सीधी राहों पर, काँटे बहुत बड़े है,
लचीली कच्ची त्वचा को, चुभने को आज अड़े है।
आज रख ही दे पैर इनपर, आखिर कबतक हटाएगा,
बस एक बार ही दर्द होगा, कठोर झिल्ली तू पायेगा।
भूल समझ खिन्न होगा खुद पे, पर सहना तो सीख जायेगा,
लगा रह ऐसे ही अ मनु, तू जीना सीख जायेगा।।

                                                                                   
                                                                        'हिन्द'